भारतीय किसान संघ ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर करीब तीन घंटे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सम्मान निधि सालाना 12 हजार रुपये करने और केसीसी ऋण ब्याज मुक्त करने समेत यमुना कटान रोकने की मांग की।
भारतीय किसान संघ ने बुधवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें किसान सम्मान निधि को सालाना 12 हजार रुपये करने और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण को ब्याज मुक्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
किसानों ने करीब तीन घंटे तक कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।
ज्ञापन में यमुना नदी से कृषि भूमि के कटान को रोकने, मेहरा नाहरगंज पुल के निर्माण की भी मांग की। नलकूप कनेक्शन और फार्मर रजिस्ट्री की जटिल प्रक्रिया को आसान करने की बात कही गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर चौहान, महावीर प्रधान, प्रशांत सिकरवार, शिखा जादौन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।