फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 100 साल का गौरवशाली सफर अब एक स्मारिका में, शताब्दी वर्ष पर होगा ऐतिहासिक विमोचन

विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से दाीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देशभ​क्ति गायन और लो
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अपने 100वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाएगा । इस मौके पर पहली बार शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया जाएगा, जिसमें वर्ष 1927 से लेकर अब तक विश्वविद्यालय की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को संकलित किया गया है। स्मारिका में विश्वविद्यालय की स्थापना की पृष्ठभूमि, आगरा विश्वविद्यालय अधिनियम-1926, 1 जुलाई 1927 को हुई स्थापना, विभिन्न संकायों के विस्तार, शोध, नवाचार, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों, पूर्व कुलपतियों, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों तथा दुर्लभ ऐतिहासिक तस्वीरों और अभिलेखों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन



स्मारिका संपादक समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि स्मारिका के संपादन के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब शताब्दी वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में इस प्रकार की स्मारिका प्रकाशित की जा रही है। अब तक प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रकाशित होती रही है, लेकिन इस बार शताब्दी वर्ष को विशेष बनाने के उद्देश्य से स्मारिका तैयार की गई है। स्मारिका में स्थापना से लेकर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय रखने तक की जानकारी दी गई है। इसके अलावा स्मारिका में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों, शोध एवं नवाचार, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों, दुर्लभ ऐतिहासिक तस्वीरों और दस्तावेजों को भी स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्मारिका में विश्वविद्यालय के संपूर्ण इतिहास, विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और महत्वपूर्ण पड़ावों को समाहित करने का प्रयास किया गया है, ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए विश्वविद्यालय की विरासत का एक प्रामाणिक दस्तावेज बन सके।



योगदान को एक स्थान पर संकलित करने का प्रयास
शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस विशेष स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक विकास और समाज के प्रति योगदान को एक स्थान पर संकलित करने का प्रयास किया गया है। यह स्मारिका विश्वविद्यालय की शताब्दी यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज होगी। - प्रो. आशु रानी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें