डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से दाीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गायन और लो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार (जेपी सभागार) में देशभक्ति समूह गायन और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न आवासीय संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
देशभक्ति समूह गायन प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान ने प्रथम स्थान हासिल किया। केएमआई दूसरे और इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस तीसरे स्थान पर रहा। वहीं समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय संस्थान ने पहला स्थान प्राप्त किया। केएमआई की टीम द्वितीय तथा इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस तृतीय स्थान पर रहा। डॉ. ज्योति खंडेलवाल, गजेंद्र सिंह, राशि जौहरी और सुजाता अग्रवाल निर्णायक मंडल में रहीं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीलू सिन्हा के नेतृत्व में डॉ. रमा, डॉ. तपस्या चौहान और पुरुषोत्तम मयूरा ने आयोजन को सफल बनाया। संचालन इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस की छात्रा कौशांबी ने किया। इस दौरान प्रो. आरके अग्निहोत्री, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।