फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली निवासी युवती निकली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में एक और संक्रमित मिला है। कुरावली निवासी युवती को संक्रमित पाए जाने पर कोविड लेवल थ्री मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक से लेकर 14 मई तक जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से चार ठीक हो चुके हैं जबकि पांच का उपचार चल रहा है। कुरावली कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवती का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है। यहां बृहस्पतिवार को उसकी कोरोना जांच कराई गई। शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में युवती संक्रमित निकली। मेडिकल कॉलेज सैफई स्थित कोविड लेवल थ्री अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखें। कोरोना के लक्षण दिखने पर संबंधित व्यक्ति की जांच अवश्य कराएं।
छूटे लोग शीघ्र कराएं टीकाकरण
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिन्होंने कोरोना के दोनों डोज नहीं लिए हैं वे शीघ्र ही ले लें। कहा कि कोरोना से बचाव को टीकाकरण और सुरक्षा ही उपाय है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला है जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई स्थित कोविड लेवल थ्री अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग सजग रहें, कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन

डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें