फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने 35 लाख रुपये के लिए दर्ज कराया दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Fri, 27 Apr 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाने के साथ उन पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाकर ठगी करने के मामले में वृंदावन पुलिस ने एक युवती को उसके साथी सहित गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिला निवासी एक युवती की तीन माह पूर्व पलवल के युवक से फोन पर बात हुई। इसके बाद दोनों में अक्सर बात होती रहीं और व्हाट्सएप पर चैटिंग भी हुईं। 

इसी बीच युवती ने युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 12 अप्रैल को युवक और युवती रमणरेती मार्ग स्थित कालिंदी गेस्ट हाउस पर आए। 

यहां एक घंटे ठहरने के दौरान ही युवती ने युवक पर वृंदावन घुमाने के बहाने साजिशन दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया था। इस मामले की पुलिस में शिकायत न करने के एवज में युवती ने युवक के सामने 35 लाख रुपये की मांग रख दी। 

युवक के पलवल निवासी चाचा कुलदीप सिंह युवती से मामले में राजीनामा करने के लिए अलवर गए थे। यहां युवती के साथ आए 3 और युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। 

कहा कि 35 लाख नहीं दोगे तो भतीजे को जेल कटवा देंगे। इस संबंध में कुलदीप सिंह ने मथुरा एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। 
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

एसएसपी के निर्देश पर 25 अप्रैल को कोतवाली वृंदावन में युवती और उसके साथियों पर मुकदमा पंजीकृत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को युवक के चाचा के कहने पर युवती अपने तीन साथियों के साथ रुक्मिणी विहार कालोनी में रकम लेने आई। 

तभी पुलिस ने युवती और उसके साथी पलवल के थाना मडनाका निवासी महावीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी भाग खड़े हुए। इधर युवती ने बताया वह निर्दोष है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें