फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर के घाट 11 हजार दीपों से जगमगाए

Sun, 08 Nov 2026 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर के रानी घाट पर दीपोत्सव पर पहुंचे विदेशी मेहमान से वार्ता करते राजा अरिदमन सिंह भदावर
विज्ञापन
बटेश्वर। छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) पर्व पर तीर्थ नगरी बटेश्वर का कोना-कोना दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। तीर्थ स्थल ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य दीपोत्सव के दौरान रानी घाट, गोरा कक्ष घाट और महादेव घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे यमुना तट का नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद रानी घाट, गोरा कक्ष घाट और महादेव घाट पर 11 हजार दीप जलाए गए। इस आयोजन के साक्षी बनने के लिए इंग्लैंड से विशेष तौर पर तीर्थ और मेला भ्रमण पर आए कैंथल और कैरल भी पहुंचे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और इस भव्य दीपोत्सव की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर संतोष गहलोत, सुनील बाबू, पुलकित भदौरिया, सोनू भदौरिया, बिट्टू भदौरिया, अजय भदौरिया, राजवीर सिंह राजावत, अलकेंद्र जादौन आदि रहे।
छात्राओं ने सजाईं रंगोलियां, किया हनुमान चालीसा पाठ

दीपोत्सव में केदारपुरा चौसिंगी (बाह) स्कूल की करीब 30 छात्राएं भी शामिल हुईं। छात्राओं ने घाटों पर रंगोलियां सजाईं और दीप जलाए। शिव तांडव और हनुमान चालीसा के पाठ की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें