फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर खूब बिके मिट्टी के दीये, मुस्कराए कुंभकार

Sun, 08 Nov 2026 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बाह में दिवाली पर खूब बिके मिट्टी के दीये
विज्ञापन
बाह। मिट्टी के दीयों ने दिवाली पर चीनी झालरों की चमक फीकी कर दी है। शनिवार को खरीदारी कर रही मिथलेश, रीता, स्नेहलता, राजीव, सुनील, मुकेश ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश के पूजन को मिट्टी के दीये खरीदे हैं। जरार, बाह, भदरौली, जैतपुर के बाजारों में जाम के हालात बने रहे। कुंभकार नेत्रपाल सिंह, रूप सिंह ने बताया कि दिवाली पर अब तक 25 लाख दीये बिक चुके हैं। पिछले साल 75 रुपये के 100 दीये बिके थे। इस साल 100 रुपये में 100 दीयों बिक रहे हैं। जरार के रामदास ने बताया कि 90 हजार दीयों का स्टाक बिक चुका है। पहली बार माटी का अच्छा मोल मिला है। बाह, जैतपुर, जरार, भदरौली, पिनाहट के बाजारों में दीयों की मांग और बिक्री ज्यादा होने की वजह से बाहर सप्लाई नहीं दे पाए। धोबई, बिजौली, जरार, जैतपुर, बिजकौली, सिधावली, डेरक, पुराकनेरा आदि 20 गांवों में मिट्टी के दीये बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें