फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैस संकट का नहीं कोई असर, गुरुद्वारा में 24 घंटे चल रहा लंगर, ईंधन संकट में भी नहीं रुकेगी लंगर सेवा, गोबर गैस और लकड़ी का भी इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में गैस सिलिंडर की किल्लत के बावजूद गुरुद्वारा गुरु का ताल में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर सेवा निरंतर जारी है। यहां दूर-दराज से आने वाली संगत के साथ स्थानीय लोग भी लंगर ग्रहण कर रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन ने भोजन-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। लंगर संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए ईंधन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। पीएनजी सप्लाई के साथ-साथ गोबर गैस का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे लंगर सेवा लगातार चल रही है।
विज्ञापन

मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरु नानक साहिब की कृपा से लंगर सेवा निर्बाध रूप से जारी है। बाहर से आने वाली संगत के साथ शहरवासी भी बड़ी संख्या में लंगर में शामिल हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। शहर में गैस सिलिंडर और पीएनजी सप्लाई की अनिश्चितता के बीच गुरुद्वारा में लंगर सेवा लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि यदि पीएनजी और गैस सिलिंडर की सप्लाई बाधित होती है, तब भी लंगर सेवा प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए गोबर गैस और लकड़ी का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से लंगर सेवा कभी नहीं रुकती और संगत को हर हाल में प्रसादी मिलती रहेगी। गुरुद्वारे में आने वाली संगतों के लिए हर परिस्थिति में भोजन की व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें