फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल के कमरे में सजी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने 15 आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने मंगलवार रात को नेहरू नगर स्थित होटल मोती महल पर छापा मारा। यहां जुए की महफिल सजी थी। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
नेहरू नगर में पकड़े गए जुआरी। संवाद - फोटो : Agra City
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हाईवे स्थित होटल मोती महल के एसी कमरे में मंगलवार को जुआरियों ने महफिल सजा रखी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने 13 जुआरी और दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 1.49 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक और मैनेजर भी संलिप्त हैं। मुकदमे में उनके नाम खोले जाएंगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि होटल नेहरू नगर में है। इसके कमरा नंबर 203 में जुुआ कराया जा रहा था। इसकी गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर मंगलवार शाम को स्वॉट टीम, सर्विलांस और थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। 13 जुआरियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से 1.49 लाख रुपये, 16 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद कर लिया।

होटल के अंदर पुलिस के बारे में बताने के लिए बाहर और अंदर दो सहयोगी भी मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि कमरा मैनपुरी निवासी राजू कश्यप के नाम से बुक कराया गया था। इसके लिए दो हजार रुपये प्रति घंटा तय किया गया था। पुलिस ने राजू को भी गिरफ्तार किया है। होटल मालिक और मैनेजर की संलिप्तता से यह सब हो रहा था। थाना हरीपर्वत में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के बाहर से पकड़ा सहयोगी

पुलिस ने छापे की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ की थी। होटल के बाहर एक युवक खड़ा हुआ था। यह कमरे में बैठे जुआरियों को सूचना देने के लिए खड़ा था। मगर, पुलिस ने उसे इतना मौका नहीं दिया कि वो किसी को कुछ बता सके। उसे सबसे पहले पकड़ा। इसके बाद टीम होटल के अंदर पहुंची। कमरे में युवक को ले जाकर ही दबिश दी।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी राजू कश्यप, पुष्पकुंज (न्यू आगरा) निवासी चिराग शर्मा, कमला नगर निवासी मिराज अंसारी, नाला नई बस्ती निवासी जीशान, अतीक उद्दीन, इंद्रपुरी निवासी प्रदीप गुप्ता, सुल्तानगंज पुलिया निवासी वीर सिंह, अमित शाक्य, तसलीम, गोपाल, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी राम बाबू, पिनाहट निवासी साधू सिंह, विजय नगर कॉलोनी निवासी आशीष, होटल मालिक कमला नगर निवासी विष्णु और इरादतनगर निवासी मैनेजर योगेंद्र को पकड़ा हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें