फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिरिराज महाराज के छप्पन भोग के लिए हुआ भट्ठी पूजन

Sat, 20 Dec 2025 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
श्री गिरी मंडल परिवार की ओर से गोवर्धन में 21 और 22 दिसंबर को आए 56 भोग महोत्सव के तहत प्रसादी
विज्ञापन
आगरा। श्री गिरिराजजी सेवक मंडल परिवार की ओर से गोवर्धन में 21 और 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को छप्पन भोग के लिए विधि–विधान से भट्ठी पूजन किया गया। शुभारंभ हरगोविंद महाराज के सानिध्य में गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
विज्ञापन

अजय गोयल और मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि छप्पन भोग बनाने की शुरुआत हो गई है। श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्यामसुंदर माहेश्वरी और पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 21 दिसंबर को गोवर्धन महाराज की परिक्रमा, कलश यात्रा और 22 दिसंबर को ठाकुर जी का शृंगार, चांदी के थाल में छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। 501 साधुओं की सेवा के उपरांत प्रसादी का वितरण किया जाएगा। भक्तों को गोवर्धन ले जाने के लिए आगरा से 80 बसे संचालित होंगी। इस मौके पर कन्हैयालाल, मनोज गोयल, राकेश सिंघल, मोनू भाई, सुनील मित्तल, पीयूष जैन, आरके श्रोतिया, सचिन गोयल, बंटू भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें