आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को फ्रेंडली हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हुआ। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी एवं आगरा हॉकी मास्टर्स ने आयोजन किया। इसमें दोनों टीम बराबर पर रहीं।
शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अंपायर एवं खिलाड़ी अमिताभ गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टू पैरा वर्कशॉप आर्मी एवं सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के बीच रोमांचक हॉकी मैच खेला गया। मैच 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गरजन सिंह 1, खलील अहमद ने 2, अमरजीत सिंह ने 1 गोल किया। टू पैरा वर्कशॉप आर्मी की ओर से राजवीर सिंह ने 2, पीरामनी ने 1, सरताजवीर सिंह ने 1 गोल किया। इस दौरान टीम कप्तान राजीव सोई, अमरजीत, गोपाल, जयशंकर, धर्मेंद्र आदि भी मौजूद रहे।