फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरोलोजिस्ट डॉ. अरुण तिवारी ने लगाया स्वर्ण पर निशाना

विज्ञापन
डॉ. अरुण तिवारी
विज्ञापन
आगरा। वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट एंड एंड्रोलोजिस्ट और शूटर डॉ. अरुण तिवारी ने नई दिल्ली में हुई 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप कंपटीशन में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। इन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इन्होंने इस प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार स्वर्ण पदक हासिल कर रिकाॅर्ड बनाया है। अब तक इनके खाते में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 70 से अधिक पदक आए हैं। इनमें अधिकांश स्वर्ण पदक हैं। सिकंदरा के कैलाश विहार निवासी डॉ. तिवारी ने बताया कि बीते 10 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रतियोगिता संचालित हुई। इसमें देशभर से विभिन्न वर्ग में करीब 9 हजार शूटरों ने हिस्सा लिया था। अब आगे की प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें