फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने प्रधान सहित 10 के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। रेलवे क्रासिंग के पास खड़े 102 यूकेलिप्टिस के पेड़ काटे जाने के मामले में वन क्षेत्राधिकारी की ओर से प्रधान सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रधान एक आरा मशीन का भी संचालन करता है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कहा है कि मोटा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास सात यूकेलिप्टिस के पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर वन दरोगा रमन कुमार व टीम को भेजा गया था। जांच में मोटा रेलवे स्टेशन से तखरऊ रेलवे फाटक तक 102 पेड़ काटे जाने के सुबूत मिले। मालूम हुआ कि पेड़ काटने में ग्राम बरौली के प्रधान व आरा मशीन मालिक प्रेमदास, मुकेश कुमार, इरशाद, भूरा निवासी अलीपुर जनपद एटा, सुनील निवासी गांव भैंसरोली व अन्य लोग शामिल हैं। इन लोगों ने 10-15 दिन पूर्व पेड़ काटे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस दो संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। लकड़ी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें