फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें कराएंगी सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायत निधि से आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराया जाएगा। प्रथम चरण में सौ केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इनके भवन की कमियों को दूर कराने के साथ ही यहां अन्य इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 1788 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 526 केंद्रों के पास अपना भवन है। अन्य केंद्र या तो परिषदीय विद्यालय में संचालित हो रहे हैं या फिर अन्य सार्वजनिक भवन में। इनमें से कई भवनों की हालत खराब होने लगी है। इसे सुधारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायतों से मदद लेने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य के माध्यम से जिले के सौ आंगनबाड़ी केंद्र चिह्नित कराए हैं, जहां कम काम कराया जाना है।
खेलने का सामान मिलेगा
जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य ने बताया कि प्रयास रहेगा कि सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी) के तहत केंद्रों पर बच्चों के लिए खेलने के लिए सामान व अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प के लिए प्रथम चरण में सौ आंगनबाड़ी केंद्रों का चिह्नांकन किया गया है। इससे केंद्र भी बेहतर नजर आएंगे।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें