फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरवरी में सूर सरोवर सेंक्चुअरी की अंतिम अधिसूचना होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सूर सरोवर पक्षी विहार के सीमा विस्तार के लिए बाकी बची 14.50 हेक्टेयर जमीन की अंतिम अधिसूचना फरवरी में जारी की जाएगी। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), पश्चिमी क्षेत्र ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में अनुपालन रिपोर्ट के साथ हलफनामा दाखिल किया है जिसमें पूरी समय सीमा का ब्योरा दिया गया है। आगरा के पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने सूर सरोवर पक्षी विहार का सीमा विस्तार 403 से बढ़ाकर 800 हेक्टेयर करने की याचिका दायर की थी, जिसमें मंगलवार को हुई सुनवाई में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी करने पर सहमति दी है।एनजीटी में सुनवाई में प्रदेश सरकार ने कहा कि अंतिम अधिसूचना से पहले वन्यजीव प्रतिपालक, इटावा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय संयुक्त समिति गठित की है। इस कमेटी ने बाकी बची 14.5025 हेक्टेयर जमीन का भौतिक सर्वेक्षण और सीमांकन पूरा कर लिया है। समिति ने 22 नवंबर को रिपोर्ट के साथ फील्ड बुक और नक्शा प्रस्तुत कर दिया था। तहसील किरावली के माध्यम से सभी दस्तावेज सत्यापित किए जा चुके हैं और अंतिम अधिसूचना यानी धारा 26 A जारी करने के लिए जिलाधिकारी आगरा के पास प्रस्ताव हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


एक मई से पहले करनी है अधिसूचना
याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि 22 मई को एनजीटी के आदेश के बाद वन विभाग ने एक मई 2026 तक अंतिम अधिसूचना जारी करने का हलफनामा दिया है। 14.5025 हेक्टेयर जमीन में तीन वनखंडों को संरक्षित किया जाना है, जिसमें रुनकता का 0.949 हेक्टेयर, चौमा फरह का 13.486 हेक्टेयर और रुनकता का ही 0.0675 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें