फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हादसे में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 07 Nov 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- चार नवंबर को बेवर क्षेत्र में हुई थी दुर्घटना, कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र में चार नवंबर की शाम को बरात के लिए जाते समय गोवंश से टकरा कर घायल हुए किसान ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया, हादसे के बाद घर में मातम छाया है।
कस्बा बेवर क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी 45 वर्षीय किसान स्वामी दयाल चार नवंबर को गांव से एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बाइक जब नगला पांडेय के पास पहुंची, तभी अचानक सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्वामी दयाल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था, वहां स्वास्थ्य लाभ न होने पर परिजन इटावा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। चिकित्सक ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी, जिसके बाद छह नवंबर को परिजन किसान को घर ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह किसान की तबीयत खराब हुई तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक उपचार शुरू करते, उससे पहले ही स्वामी दयाल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें