फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को प्यार का इजहार पड़ा महंगा

Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में युवती से अपने प्यार का इजहार करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती के पिता ने आरोपी युवक पर छेड़छाड़ करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में युवती बृहस्पतिवार की शाम खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव का ही हृदेश उसे मिल गया। उसने युवती को रोककर उससे अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वह उससे प्यार करता है, और शादी करुंगा। इस पर युवती ने विरोध जताया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। युवती ने चीख पुकार कर दी। उसकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पिता युवती को लेकर थाना पहुंचा। पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें