फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑन लाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों के निस्तारण में जनपद रहा प्रथम

Wed, 01 Mar 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फ़रवरी माह में ई-डिस्ट्रक्टि के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों के निस्तारण में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि ई-डिस्ट्रक्टि शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। जिसके माध्यम से जनसामान्य को अपने विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त होते हैं। जन सामान्य के कार्य में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के समय से जारी करने के लिए शासन में विभिन्न स्तर से लगातार निगरानी व समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि माह फरवरी में कुल 9966 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 9387 आवेदनों को निस्तारित किया जा चुका है। शेष आवेदन जो माह के अंतिम दिनों में प्राप्त हुए हैं जो अभी जांच प्रक्रिया में हैं । ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में 94.09 प्रतिशत निस्तारण के साथ जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें