कासगंज। कासगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए 73 यात्रियों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पकड़े गए सभी यात्रियों से किराया और जुर्माना वसूला गया। कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रेलवे के टीटी द्वारा चेकिंग की गई। चेकिंग से बिना टिकट यात्रियों में खलबली मच गई। टीम के द्वारा 73 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया गया। पकड़े गए यात्रियों से 18250 रुपये का जुर्माना और गंतव्य तक तक 3650 रुपया किराया वसूला गया। सीटीटीआई ए रहमान ने कहा कि यात्री टिकट लेकर ही यात्रा करें, जिससे उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।