फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम विवाद का हुआ खत्म, महिला आयोग की पहल से कोच और अधिकारी में हो गई सुलह

Mon, 06 Apr 2026 12:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एकलव्य स्टेडियम में कोच और अधिकारी के बीच चल रहा विवाद महिला आयोग के हस्तक्षेप से सुलझ गया। अध्यक्ष ने संवाद और समन्वय पर जोर देते हुए खिलाड़ियों के हित में काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छात्राओं से मुलाकात करतीं आयोग की अध्यक्ष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी महिला कोच विजयलक्ष्मी और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) संजय शर्मा के बीच चल रहा विवाद रविवार को सुलझ गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने स्टेडियम पहुंचकर दोनों पक्ष से बातचीत की। आपसी सहमति से विवाद हल कराया गया।
विज्ञापन


डॉ. बबीता सिंह चौहान करीब दो घंटे तक स्टेडियम में रहीं। उन्होंने कहा कि पूरा विवाद संवादहीनता और अहं (ईगो) की वजह से बढ़ा था। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ियों को हो रहा था। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरएसओ को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह का विवाद पैदा नहीं होना चाहिए।

महिला छात्रावास का भी निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उसे दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अब न्याय मिलने की पूरी उम्मीद
विजयलक्ष्मी ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से बातचीत के बाद कहा कि उन्हें अब न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें बबीता चौहान में मां का अक्स दिखाई दिया। अब भविष्य में किसी अन्य महिला को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विजयलक्ष्मी शनिवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्टेडियम स्थित हॉस्टल में लौटी थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें