फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपसी बातचीत से दंपती के बीच विवाद हुआ खत्म

Sat, 12 Oct 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी बातचीत से दंपती के बीच विवाद हुआ खत्म
विज्ञापन


- परिवार परामर्श केंद्र में विवादों की सुनवाई हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 32 दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। आमने सामने बैठकर दो दंपती ने आपस में बात की तो उनका विवाद दूर हो गया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। दोनों को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया।

किशनी के रठेह की रहने वाली प्रिया की शादी सोनू दुबे पुत्र अवलेश निवासी ग्राम नदसिया थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज के साथ 19 अप्रैल 2018 को हुई थी। विवाद के बाद दंपती तीन महीने से अलग रह रहे थे। गीता देवी निवासी राजपुर करहल की शादी हिमांशु निवासी ग्राम नगरिया कुरावली के साथ 11 मई 2023 को हुई थी। दपंती चार महीने से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया तथा गीता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए दोनों मामले परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिए। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को सोनू और हिमांशु को बुलाकर काउंसिलिंग के बाद समझौता कराने के बाद समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया। काउंसलर रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, कुसुम, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें