फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धार्मिक पर्यटन के विकास से ब्रज की काशी का बढ़ा वैभव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाह (आगरा)। उत्तर भारत के प्रमुख मेला श्री बटेश्वरनाथ का शनिवार की शाम उदघाटन प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बटेश्वर तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अरिदमन सिंह, राम सकल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किया। पूर्व मंत्री एवं बटेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास कराया है। केंद्र सरकार ने भी बटेश्वर को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए खजाना खोला है। जिससे ब्रज की काशी का वैभव बढ़ा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि बटेश्वर के साथ मेले का भी वैभव लौट रहा है। प्राचीन लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढावा देने वाले कार्यक्रम होंगे। बटेश्वर मेले और मंदिर की बुनियाद डालने वाले तत्कालीन भदावर नरेश की स्मृति में बदन सिंह खेल गांव बनाकर क्रिकेट, वॉलीबाॅल, कबड्डी, कुश्ती के साथ ही मैराथन और लंबी कूद के आयोजन होंगे। जिससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। पूर्वमंत्री रामसकल गुर्जर ने बटेश्वर के विकास के लिए सरकार का, मेले के विकास के लिए जिला पंचायत की पहल का स्वागत किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहाकि धार्मिक और पर्यटन विकास से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बटेश्वर की नई पहचान बनेगी। देर से पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बेटे अतुल सिंह ने बटेश्वर मेले के शानदार आयोजन के लिए जिला पंचायत को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत के एएमए उमेश चंद्र, मेला प्रभारी मसूद रजा, जिलामंत्री मानवेंद्र सिंह राठौड, बबीता चौहान, महेश कठेरिया, विनोद सिंह, शिव कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, रामबरन कुशवाह, रविंद्र सिंह बघेल, नरेश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह, ध्रुवराज भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें