फतेहाबाद। फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर भलोखरा गांव के पास स्थित शिव शक्ति फ्यूल पंप से एक कार चालक ने शुक्रवार को 3,685 रुपये का डीजल भराया। इसके बाद फोनपे पर फर्जी भुगतान करके कार लेकर भाग निकला। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है।
मुरावल, फतेहाबाद निवासी राजकिशोर ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वह भलोखरा स्थित पंप पर सेल्समैन है। शुक्रवार को एक बिहार के नंबर की कार आई। चालक ने 3,685 रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद फोन पे से फर्जी भुगतान करके कार लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद