फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में मिला इलाहबांस निवासी युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहबांस (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी युवक का शव शनिवार की सुबह पलवल रेलवे स्टेशन पर मिला। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकाला था।
विज्ञापन

30 वर्षीय बसंत कुमार दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार की शाम वह वापस जाने की बात कह कर घर से निकला। शनिवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि बसंत का शव पलवल रेलवे स्टेशन पर पड़ा है। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। भाई आलोक ने पलवल जाकर शव की पहचान की। परिजन शव लेने रवाना हो गए हैं। परिजन ने बताया कि बसंत की दो बेटियां व एक बेटा है। पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें