फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का दर्द: बेटी के ससुराल वालों की मांग पूरी न कर सका, इसलिए मार डाली ललिता; फंदे पर लटकी मिली लाश

Tue, 01 Apr 2025 01:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 जिस बेटी को छह साल पहले हाथ में महंदी लगाकर विदा किया, उसकी लाश देख पिता टूट गया। उसका कहना है कि बस ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर सका, इस वजह से बेटी की जान ले ली गई। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लहरा की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग गांव लहरा पहुंचे। पति व ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



कासगंज के गांव धर्मपुर निवासी बालक राम ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री ललिता की ससुरालीजन ने हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष आशीष दुबे तहसीलदार कुरावली के साथ गांव लहरा पहुंचे। वहां ललिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी छह साल पहले अर्जुन सिंह निवासी गांव लहरा बिछवां के साथ की थी।


 शादी के कुछ समय बाद ही पुत्री को सोने की चेन, बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे पीटा जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह उनकी मांग पूरी नहीं कर सके। रविवार को पति अर्जुन, सास और मंजो ने पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के साथ ही मृतका के पति अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें