फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट ने आदेश का अनुपालन न करने पर डीएम से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने न्यायालय के पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित न करने पर जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें नोटिस भेजकर 11 नवंबर तक का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन

अदालत में आरोपी राकेश उर्फ बिट्टू का मामला लंबे समय से लंबित है। आरोपी के हाजिर नहीं होने पर अदालत ने उसके विरुद्ध कई प्रतिकूल आदेश पारित किए थे। परंतु वह नहीं आया। अदालत ने आरोपी राकेश उर्फ बिट्टू के जमानतदार रमेश चंद और महेश चंद निवासी बाह के विरुद्ध उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क और विक्रय कर जमानत की राशि के रूप में 20-20 हजार रुपये की धनराशि वसूल अदालत में जमा कराने के जिलाधिकारी को आदेश दिए थे।
जिलाधिकारी ने पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने पर नोटिस भेजा है। कहा है कि डाक व ईमेल से भेजे गए कुर्की आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। यह न्यायालय की अवमानना व कर्तव्य में लापरवाही का द्योतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें