फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवाओं से होता देश का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से होता देश का निर्माण
विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुआ युवा सम्मेलन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। युवा सम्मेलन समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी के रजिस्ट्रेशन किए गए। ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से युवाओं ने आरएसएस से जुड़ने का काम किया।

आरएसएस के विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं से ही किसी भी देश का निर्माण होता है। युवा ही हमारी संस्कृति के निर्माण कर्ता है। युवाओं को देश के इतिहास और संस्कृति की जानकारी दी जानी चाहिए। युवाओं को चरित्र निर्माण के लिए प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा जागरूक नहीं होता वह देश कभी विकास नहीं कर सकता है। युवाओं की सोच और शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। युवा देश को सही दिशा दे सकते हैं। अगर उनको सही संस्कार दिए जाएं। युवाओं में रचनात्मक सोच बढ़ाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक यादव, शिवम कुमार एआरटीओ, अंशुल सक्सेना नेशनल सिक्योरिटी विशेषज्ञ ने युवाओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी। कार्यक्रम में दीपक तिवारी दिव्य, राहुल वर्मा, गौरव यादव, गोल्डी सभासद, अभय भदौरिया, शंकर सिंह, अनिल राजपूत, सचिंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें