फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली से पहले अतिक्रमण के खिलाफ, फुटपाथ पर लगीं दुकानें हटवाईं; सामान किया जब्त

Tue, 14 Oct 2025 07:44 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली से पहले नगर निगम आगरा ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। करकुंज चौराहे पर निगम ने  फुटपाथ पर लगीं दुकानें हटवाईं। इस दौरान विरोध भी काम नहीं आया। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को करकुंज चौराहे पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए कई ठेल-धकेल वालों तथा सब्जी विक्रेताओं के ठेल-धकेल, काउंटर और अन्य सामान जब्त किए।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों की ओर से नगर आयुक्त को शिकायत की गई थी कि करकुंज चौराहे पर फुटपाथों और सड़क किनारे अवैध रूप से सब्जी मंडी जैसी स्थिति बना दी गई है। दिनभर ठेल-धकेल और अस्थाई दुकानों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तुरंत प्रवर्तन दल को मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने स्वयं अपने ठेले और सामान हटाना शुरू कर दिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें