फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेडी लायल अस्पताल का निर्माण धीमा, मिली खामियां, मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी, अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लेडी लायल महिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने निरीक्षण किया। सात मंजिला मेडिकल कॉलेज ब्लॉक और अन्य भवनों के निर्माण में मिली खामियों और धीमी गति पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


निरीक्षण में मंडलायुक्त ने पाया कि निर्माणाधीन ब्लॉक में शटरिंग की लाइन और लेवल की उचित जांच किए बिना ही कंक्रीट का कार्य करा दिया गया है। इसके चलते कंक्रीट सरफेस की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधोमानक पाए गए कार्यों के लिए तत्काल नॉन-कन्फर्मिटी रिपोर्ट (एनसीआर) जारी की जाए और उस हिस्से को तोड़कर दोबारा सही कराया जाए। श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने को कहा और मात्र 30 प्रतिशत मिलने पर असंतोष जाहिर किया। प्रस्तावित सात मंजिला मेडिकल कॉलेज ब्लॉक में अभी केवल बेसमेंट का कार्य पूर्ण हुआ है, जबकि ग्राउंड फ्लोर का 95 और प्रथम तल का 60 प्रतिशत कार्य ही हो सका है।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त उमेशमणि त्रिपाठी, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता, सीएमओ अरुण श्रीवास्तव सहित पीडब्ल्यूडी के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन



धूल पर नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों में लापरवाही

कार्य स्थल पर वायु प्रदूषण (धूल) की रोकथाम के पर्याप्त उपाय न मिलने पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण स्थल पर ट्रांसपोर्टेशन प्लान के अनुसार कार्य करने और बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें