आगरा। चौधरी वीरी सिंह इंटर कॉलेज दयालबाग में 18 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है। तैयारियों के संबंध में रविवार को हरिओम सेवा सदन दयालबाग में बैठक हुई। संयोजक मधुसूदन टंडन ने बताया कि सम्मेलन में 10 हजार हिंदुओं को संगठित करने का संकल्प है।
सह संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के लिए स्वामी नगर दयालबाग के सभी वर्ग के लोग जागरूक है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को सुंदरकांड पाठ, 14 जनवरी को भूमि पूजन, 16 जनवरी को बाइक रैली निकालकर शहरवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी भी दी गई है। मौके प संरक्षक अरविंद महाराज, बृजेश तिवारी, हरेंद्र चौहान, राहुल जैन, इंजीनियर चंद्रवीर सिंह, सौदान सिंह बघेल, कृष्णकांत शर्मा, डॉ. एसपी सिंह, मीनाक्षी, अनुपम शर्मा, विजय मोहन आदि मौजूद रहे।