फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवा न देने पर हलवाई को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में भांवत चौराहा स्थित मैरिज होम में शनिवार की शाम हलवा की मना करने पर आरोपियों ने हलवाई को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मधाऊ निवासी रमेश चंद्र हलवाई का कार्य करता है। शनिवार को वह भांवत चौराहा स्थित सिंह पैलेस में काम कर रहा था। रात करीब 11:30 बजे निशांत निवासी केएम पांडेय वाली गली, प्रशांत उर्फ लव और निमित उर्फ कुश निवासी गांव जुन्हैसा थाना कुरावली, हाल निवासी भांवत चौराहा रसोई में आकर हलवा मांगने लगे। सभी लोग नशे की हालत में थे। जब रमेश ने मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने हलवाई को बचाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायल का मेडिकल कराया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें