फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की हालत गंभीर

Sun, 22 Jun 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
 सिढ़पुरा में सड़क हादसे के घायलों को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : सिढ़पुरा में सड़क हादसे के घायलों को ले जाती एंबुलेंस।
विज्ञापन
सिढ़पुरा। सिढ़पुरा-एटा मार्ग पर ग्राम चांदपुर के पास रविवार को सुबह निजी बस ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिढ़पुरा के चिकित्सालय ले जाया गया जहां दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में भाई योगेश (20) एवं अनुज (24) पुत्रगण रामभान सिंह निवासी ताजपुर, सिढ़पुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों भाई एटा की ओर से आ रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होने पर राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को उठाया। एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को पहले सिढ़पुरा के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें