फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

Sun, 22 Jun 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव से आरोपी छविकांत गौतम किशोरी को 31दिसंबर को अगवा कर ले गया था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए थे। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अथैया चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जेल भेजा है। शीघ्र ही न्यायायल में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें