फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: -चार जिलों में 27 नोडल केंद्र स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एनईपी–2020 के तहत संचालित स्नातक प्रथम, तृतीय, पंचम एवं परास्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से शुरू होंगी। बुधवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के चार जिलों में 27 नोडल केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर एवं परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व की तरह 275 स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में होंगी, जबकि राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों को स्वकेंद्र सुविधा प्रदान की गई है। प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं इस बार समर्थ पोर्टल के अनुसार अपने ही कॉलेज में परीक्षा देंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए प्रथम सेमेस्टर के लिए महाविद्यालयों के समर्थ एडमिन लॉगिन में नया विकल्प जोड़ा गया है। समिति ने नई परीक्षा नियमावली को भी मंजूरी दे दी है, जिसे कॉलेजों के लॉगिन में अपलोड किया जा रहा है। अप्रैल–मई 2025 की परीक्षाओं में जिन कॉलेजों के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए, उन पर आर्थिक दंड लगाने और चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें