फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडी में गंदगी से आढ़ती परेशान, सचिव से शिकायत

विज्ञापन
सिकंदरा मंडी में सड़क पर जलभराव ओर जमा कीचड़, स्रोत संवाद
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी की सफाई के लिए लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी आढ़ती और किसान गंदगी से परेशान हैं। रविवार को आलू-प्याज आढ़ती यूनियन ने बैठक की। विरोध जताते हुए मंडी सचिव से शिकायत की।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि दुकानों के सामने रास्ते से दो-दो दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। आलू और प्याज मार्केट में सड़कों पर पानी भरा है, उसमें कूड़ा सड़ रहा है। इस सड़ांध से मंडी के व्यापारी, किसान और अन्य लोग परेशान हैं। इसी तरह का हाल फल और कच्ची सब्जी मंडी का है। आढ़ती राजू और रवि ने कहा कि जलभराव और गंदगी से मंडी में आने वाले लोग परेशान हैं। मंडी समिति के सचिव अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सफाई का ठेका दूसरे ठेकेदार को देने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें