फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टक्कर से लोडर और कैंटर के परखच्चे उड़े, 2 घंटे स्टेट हाईवे जाम, केबिन काट कर निकाले गए ड्राइवर-क्लीनर, 3 घायल

विज्ञापन
बाह में टक्कर से लोडर केंटर के परखच्चे उड़े
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के फरैरा नाके के पास रविवार देर रात करीब 1:45 बजे हुई टक्कर से लोडर और कैंटर के परखच्चे उड़ गए। हादसे से दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। लोडर और कैंटर की केबिन और खिड़की काट कर फंसे ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल राजाखेड़ा के जगमोहन पुरा गांव के योगेश, धौलपुर के अगई गांव के कासिम, निहालगंज के सोनू को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। पुलिस ने सड़क से दोनों वाहनों का मलबा हटवाया, तब करीब 2 घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। बाह के प्रभारी निरीक्षक अपराध ने बताया कि कैंटर में कुम्हड़ा लदे थे, जबकि लोडर में सब्जियां लदी थीं। दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें