फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: देवी मैया के भवन में घुटमन खेले लांगुरिया, माता रानी के भजन एवं लांगुरिया पर जमकर नाचे, नेजा चढ़ाने को निकले देवी भक्त

विज्ञापन
बाह में भजन लांगुरिया पर जमकर नाचे काली माई पर नेजा चढ़ाने के लिए निकले देवी भक्त
विज्ञापन
बाह। चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों पर नेजा चढ़ाने के लिए देवी भक्त उमड़ रहे हैं। बाह के नरहोली गांव की काली माई के मंदिर पर बलाईपुरा, बिजौली, अलवेलीपुरा गांव के देवी भक्त डीजे की धुन पर नेजा चढ़ाने के लिए नाचते गाते निकले। देवी मैया के भवन में घुटमन खेले लांगुरिया, चलो माता रानी को नेजा चढ़ाएं...जैसे गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। करीब 4 किमी चले देवी भक्तों का जोश देखने लायक था। किसी ने मुराद पूरी होने पर तो किसी ने मन्नत के लिए काली माई मंदिर पर नेजा चढ़ाया। राखी, ममता, संगीता, बेबी ने बताया कि देवी से मन्नत मांग कर चुनरी चढ़ाई है। सुलेखा, मिथलेश, रागनी, मोहिनी, कमलेश ने बताया कि मुराद पूरी होने पर नेजा चढ़ाने के लिए काली माई मंदिर पर आए हैं। हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें