फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्माणाधीन कॉलेज को बनाया परीक्षा केंद्र, विद्यार्थियों को होगी परेशानी

विज्ञापन
निर्माणाधीन कॉलेज
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए शिक्षा विभाग ने मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज बाग मुजफ्फर खां को परीक्षा केंद्र बना दिया है। यह कॉलेज अभी निर्माणाधीन है। अव्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को पत्र भेजकर केंद्र हटाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पूनम मिश्रा ने बताया कि 24 दिसंबर को डीआईओएस को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि कॉलेज परिसर में कक्षाओं का निर्माण व मरम्मत कार्य लगातार चल रहा है, जिसे पूरा होने में लगभग एक वर्ष और लगेगा। इसके अलावा विद्यालय का मुख्य द्वार भी क्षतिग्रस्त है। वहां मलब पड़ा हुआ है, जिससे सामान्य आवागमन में परेशानी बनी रहती है।

निर्माण कार्य में लगे करीब 80 मजदूर विद्यालय परिसर में ही निवास कर रहे हैं। ऐसे हालात में बोर्ड परीक्षा से करीब 15 दिन पहले आने वाले प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। स्ट्रांगरूम में रखे जाने वाले प्रश्नपत्रों की सुरक्षा बेहद जरूरी होती है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में विद्यालय यह जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। इसके साथ ही 18 अक्तूबर और 18 दिसंबर को पत्र भेजकर तथा पोर्टल के माध्यम से भी परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का अनुरोध किया गया था। इन आपत्तियों के बावजूद विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाता है, तो प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी।
इस बारे में डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि जिन स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है, उन्हें व्यवस्थाएं ठीक करने का समय दिया गया है। वे तय समय में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें। परीक्षा केंद्र नहीं हटाया जाएगा।

आई 59 आपत्तियां
22 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों में छात्र आवंटन एवं अव्यवस्थाओं को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें 59 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें किसी काॅलेज में फर्नीचर न होने की तो किसी में पुरुष शाैचालय न होने, गंदा पानी भरा होने जैसी आपत्तियां आईं। डीआईओएस ने बताया कि सभी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


3.13 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

आगरा मंडल के चार जनपदों में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 472 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10वीं व 12वीं के कुल 3,13,590 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे अधिक 1,21,922 परीक्षार्थी आगरा जनपद में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें