फोटो08कासगंज में प्राथमिक विद्यालय मांमों को निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय मामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण की जानकारी ली और अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र अवश्य पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी गणना प्रपत्र शीघ्र वितरित कराएं और मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की समुचित जानकारी दें। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 4 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। जिन्हें मतदाताओं द्वारा भरकर पुनः बीएलओ को सौंपा जाना है। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।