फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसडीएम ने की विस्फोटक पदार्थ की दुकान सील

विज्ञापन
बाह के धोबई में विस्फोटक पदार्थ की दुकान को किया सील - फोटो : दीवानी कचेहरी में अ​धिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में मौजूद नव निर्वाचित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
बाह। दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद आगरा में भी पुलिस प्रशासन सतर्क है। विस्फोटक पदार्थ एवं अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण के गोदामों की छानबीन हो रही है। बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरीश कुमार ने पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ विस्फोटक पदार्थ की दुकानों की जांच की। अनियमितता मिलने पर बाह में एक दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन




एसीपी बाह गिरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला एवं पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ बृहस्पतिवार को बाह में बारूद, विस्फोटक पदार्थ, अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण की जांच की। बाह के धोबई गांव में निसार खान फायर वर्क्स की दुकान का लाइसेंस तो वैध मिला, लेकिन स्टाक रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों में प्रविष्टियां अधूरी मिली। जिसे अनियमितता मानते हुए दुकान को सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें