कुसमरा। चौकी क्षेत्र में रायहार पुल से 23 जनवरी को नहर में कूदने वाली महिला और बच्ची का शव सोमवार की दोपहर मिल गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी।
थाना किशनी क्षेत्र में रायहार पुल से 23 जनवरी को गांव सिंगनी निवासी 45 वर्षीय चंद्रा चौहान अपनी छह साल की पुत्री आरजू को पीठ पर बंाध कर नहर में कूद गई थी। जिसकेे बाद से ही पुलिस लगातार महिला व बच्ची की नहर में तलाश में जुटी थी। कई दिन तक चली तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही थी। सोमवार की दोपहर ढढौंस पुल के पास पूरब दिशा की ओर लोगों ने एक महिला व बच्ची का शव देेखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाए। चंद्रा के परिजनों को सूचना दी तो कुछ देर में वह लोग मौके पर आ गए। शव की पहचान छह वर्षीय आरजू व चंद्रा चौहान के रूप में की।