फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का मोबाइल छीन कर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में क्रिश्चियन मैदान से होकर टेंपो स्टैंड जा रही एक महिला का मोबाइल बाइक सवार दो युवक छीन ले गए। महिला ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। कुछ देर रुकने के बाद महिला बिना पुलिस से शिकायत किए ही चली गई।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव की रहने वाली मिथलेश देवी मंगलवार को भांवत चौराहा के पास अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। दोपहर को वह टेंपो स्टैंड आ रही थीं। रास्ते में क्रिश्चियन फील्ड के पास टेंपो खराब हो गया, जिसके बाद महिला पैदल ही मैदान से होकर टेंपो स्टैंड की ओर चल दी। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन कर भागने लगे। महिला ने एक युवक का मफलर पकड़ लिया और कुछ दूर तक पीछे भी भागी। लेकिन बाइक सवार झटका देने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें