फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र में हाइवे पर डायट के सामने सोमवार की शाम एक बाइक डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में एक दो साल के बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला सहित दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी विवेक कुमार सोमवार को दो वर्षीय पुत्र सागर को लेने के लिए गांव बरधनियां मामा के घर गया था। वहां से पुत्र और सास शकूरवती निवासी नगला चंदा थाना भोगांव को बाइक पर बैठाकर ससुराल आ रहा था। बाइक जब हाइवे पर डायट के सामने पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में दो साल के सागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं विवेक और शकूरवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर आ गए। बच्चे का शव लेकर सभी लोग घर चले गए। उधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें