फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फाइनल में नेपाल को हराकर बाह की कबड्डी टीम जीती

विज्ञापन
कबड्डी टीम जीती
विज्ञापन
आगरा। नेपाल दौरे पर बाह की कबड्डी टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते आगरा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेपाल के साथ हुए फाइनल मैच में टीम ने 25-17 के अंतर से जीत दर्जकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बाह की टीम ने पहले मुकाबले में भूटान को 19-15 के अंतर से हराकर सफलता का सफर शुरू किया था। कोच हरेंद्र यादव ने बताया कि सेमीफाइनल में टीम ने महाराष्ट्र को 16-14 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में खिलाड़ियों अमित यादव, राजा यादव, आदित्य भदौरिया, मोहित यादव, अभय, अंशुल, सत्यम यादव ने अपने दमदार खेल से नेपाल की टीम को खेल के हर विभाग में मात दी। भूटान को हराने के बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाह की टीम की जीत पर अरुण दुबे, राजीव गुप्ता, मुकेश शर्मा, कृपा नारायन उर्फ छुट्टन शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें