फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद की हवा और अधिक विषैली हो गई। पंजाब में पराली जलाने के कारण एनसीआर दिल्ली की हवा का मिजाज खतरनाक स्थिति में हैं। इसका असर अब सुहाग नगरीं में दिखा। बृहस्पतिवार को सुहाग नगरी में सुबह से शाम तक धुंध छाई रही। आसमान में छाई धुंध व धूल के कणों के कारण एक्यूआई 150 के पार पहुंच गया। सीपीसीबी के मॉनीटरिंग केंद्रों की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के आंतरिक और बाहरी इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब दिखी। शहर के लोग मॉस्क लगाकर ही सड़कों पर दिखाई दिए। हवा की गुुणवत्ता खराब होने के साथ ही नगर निगम और पीसीबी हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव कराने का काम जारी रखा।
सुहागनगरी की आवो हवा काफी विषैली हो गई है। पंजाब व चंडीगढ़ में पराली जलाने के कारण दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुुणवत्ता काफी खराब स्थिति में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक हवा का रूख आगरा - फिरोजाबाद की ओर होने के कारण आसमान में धूल व धुंध की स्थिति उत्पन्न हुई है। यही कारण है कि फिरोजाबाद में भी एक्यूआई 150 के पार पहुंच गया। धुंध के कारण हवा में घुलनशील अति सूक्ष्म हानिकारक तत्वों धूल, कार्बन, गिर्द के अलावा एनओ-2 व एसओ-2 की मात्रा काफी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्रीरियल एरिया में वायु गुुणवत्ता का सूचनांक 151 एक्यूआई और शहर के आंतरिक इलाके विभव नगर क्षेत्र में 134 एक्यूआई दर्ज किया गया। दोनों ही जगहों पर हवा में घुलनशील धूल के कणों (पीएम-2.5, पीएम-10) के अलावा डीजल, कोयला जलाने से उत्पन्न (एनओ-2) धूआं की मात्रा खासी रही।