फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: स्मारक में बिना टिकट प्रवेश के लिए असिस्टेंट कमांडेंट ने किया हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 14 Nov 2021 09:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

15वीं वाहिनी पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। वह बिना टिकट प्रवेश चाह रहे थे। प्रवेश नहीं मिला तो मथुरा के मंत्री का रिश्तेदार बताकर रौब जमाया और हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
ताजमहल में बिना टिकट प्रवेश के लिए हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 15वीं वाहिनी पीएसी के असिस्टेंट कमांडेंट ने ताजमहल में बिना टिकट प्रवेश के लिए पूर्वी गेट और फिर रॉयल गेट पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ऑफिस में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मथुरा के एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर रौब जमाया। 

विज्ञापन


मोबाइल फोन और ऑफिस में रखी मेज का कांच तोड़ने के साथ ही असिस्टेंट कमांडेंट ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और हमले का प्रयास किया। तीन घंटे तक चले विवाद के बाद एएसआई कर्मचारियों ने थाना ताजगंज में असिस्टेंट कमांडेंट के खिलाफ तहरीर दी है, वहीं सीआईएसएफ ने अपने मुख्यालय को ताज में हंगामे की जानकारी दी है।

ताजमहल पर शनिवार को भारी भीड़ के कारण प्रवेश के लिए मारामारी रही। एएसआई कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि दोपहर में पीएसी अधिकारी सिपाही और परिवार के चार सदस्यों के साथ पहुंचे, जिन्होंने नि:शुल्क प्रवेश करना चाहा, पर गेट पर तैनात कर्मचारी ने बिना टिकट प्रवेश पर रजिस्टर में एंट्री करने को कहा। इस पर वह भड़क गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार के साथ पहुंचे थे ताजमहल
पत्नी, मां और बेटे के साथ वह ताज के अंदर पहुंचे तो रॉयल गेट पर एएसआई आफिस में भी उनका एएसआई कर्मचारी राजकुमार कपूर से विवाद हो गया। एएसआई द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि असिस्टेंट कमांडेंट ने मेज पर रखा कांच तोड़ दिया। सीआईएसएफ जवानों की मदद से उन पर काबू किया गया। 

पर्यटन पुलिस के इंस्पेक्टर दयानंद शर्मा ने असिस्टेंट कमांडेंट को शांत किया और ताज से बाहर लेकर गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शिकायती पत्र में अधिकारी को 15 वीं वाहिनी पीएसी का असिस्टेंट कमांडेंट जगजीवन शर्मा बताया गया है। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल के बताया कि थाने में शिकायत की गई है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस को करनी है। ताज में बिना टिकट प्रवेश के लिए यह हंगामा किया गया था। 

शनिवार को 27 हजार ने देखा ताज
शनिवार को ताजमहल पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पूर्वी गेट पर काली मस्जिद तक पर्यटकों की कतार लगी रही। एक से डेढ़ घंटे में पर्यटक प्रवेश कर सके। ताज का कुल 27,447 सैलानियों ने दीदार किया। आगरा किला में 4467, फतेहपुर सीकरी में 893, अकबर का मकबरा में 848, एत्माद्दौला में 355, महताब बाग में 342, राम बाग में 80, मरियम टूम में 63 पर्यटकों ने भ्रमण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें