फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चचिहा की भूमि पर बनेगा पक्के पुल का पहुंच मार्ग

Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पक्के पुल एप्रोच हेतु भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण, मुनादी से दी गई सार्वजनिक सूच
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर निर्माणाधीन पक्के पुल के एप्रोच मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की धारा 11 की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन ने मुनादी कराकर सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


पुल निर्माण कार्य वर्ष 2015 से मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कराया जा रहा है। गुजरात की सेतु निर्माण कंपनी की ओर से लगभग 1 किलोमीटर लंबा, 19 पिलरों पर आधारित करीब 40 मीटर ऊंचा पुल बनाया जा रहा है। लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मध्य प्रदेश सीमा में एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश सीमा में 19 पिलरों तक गार्डर पटाव का कार्य संपन्न हो चुका है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एप्रोच मार्ग के लिए किसानों से भूमि की सहमति न बनने के कारण निर्माण कार्य बाधित है। जिला प्रशासन ने धारा 11 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकासखंड बाह तथा ग्राम पंचायत चचिहा में प्रधान को भी सार्वजनिक सूचना दे दी है। प्रस्तावित एप्रोच मार्ग ग्राम पंचायत चचिहा की भूमि पर बनाया जाएगा। परियोजना से जुड़े इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि धारा 11 की अंतिम कार्रवाई पूरी होने के बाद अब धारा 19 की प्रक्रिया शुरू की जानी है। प्रशासन चाहे तो आगे की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें