मलपुरा। थाना क्षेत्र के विद्युत उपखंड बाद में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी बाद विशाल भारद्वाज ने बताया कि भाहई, इटौरा, ककुआं, कबूलपुर आदि गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें पूर्व में हुए कनेक्शन विच्छेदन वाले 28 परिसरों में चेकिंग की गई, जिनमें से अनियमितता मिलने पर कुल 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बकायेदारों को भी बिजली बिल भरने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। संवाद