प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण-2026 में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि चार अगस्त तक बढ़ गई है। पहले चरण के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई हैं। पांच अगस्त तक पूर्ण आवेदन के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि डीएलएड की 2,39509 सीटों पर प्रवेश होना हैं, पिछले वर्ष एक लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश नहीं हुआ था। इस बार भी डीएलएड की एक लाख से अधिक सीटें रिक्त हैं, जिस पर फिर से आवेदन के लिए शासन को पत्र लिखकर पांच अगस्त तक पंजीकरण और शुल्क की तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की अनुमति के बाद डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण दोबारा प्रारंभ किया जा चुका हैं।