आगरा। श्वेता बंसल, एस्पिरेशन के सहयोग से प्रीमियम लाइफस्टाइल एवं फेस्टिव प्रदर्शनी के चौथे संस्करण की शुरुआत कर रही हैं। यह भव्य आयोजन 30 एवं 31 जुलाई 2026 को हॉलिडे इन, एमजी रोड में सुबह 10:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अपने पिछले सफल संस्करणों की शानदार उपलब्धियों के बाद यह प्रदर्शनी एक बार फिर लक्ज़री, उत्कृष्ट शिल्पकला और उत्सव की भव्यता का अनुपम संगम लेकर लौट रही है। इस विशेष प्रदर्शनी में आगरा, जयपुर और देशभर से आए प्रतिष्ठित डिज़ाइनर्स, प्रीमियम ब्रांड्स और प्रतिभाशाली उद्यमियों का बेहतरीन संग्रह एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा। यहां फैशन, ज्वेलरी, एक्सेसरीज़, होम डेकोर, फेस्टिव गिफ्टिंग और खूबसूरत राखियों का शानदार चयन उपलब्ध होगा।
एस्प्रिरेसन की फोटो आगरा के लिए